UP News 2022: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत

UP News 2022: Lalitpur News 2022| Lalitpur Latest News| News Lalitpur Update| Bundelkhand News Update| ललितपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा का बस्ती संपर्क अभियान एवं जिला प्रवास कार्यक्रम के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मा० श्री रामलखन रावत जी के मुख्य आतिथ्य एवं क्षेत्रीय महामंत्री मा० श्री सलिलकांत श्रीवास जी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा बस्ती संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश महामंत्री का जनपद आगमन हुआ।

UP News 2022

जनपद आगमन पर झरर घाट पर अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मीनू वाल्मीकि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री रविशंकर अगरिया जी, रामू खटीक ने स्वागत किया। इस दौरान तालबेहट, बांसी, अमरपुर, टोल प्लाजा, मन्नू पम्प पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत किया। बस्ती सम्पर्क अभियान के दौरान मा. कांशीराम कॉलोनी में संपर्क किया गया। इस दौरान अतिथियों ने शोषित वर्ग की दुश्वारियों को जाना और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

UP News 2022

UP News 2022: भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक

भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि रामलखन रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित वर्ग को देश की आजादी के बाद भी आजादी नही मिली, उन्हें पूर्ववर्त्ती कांग्रेस सरकार ने हमेशा छला और सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। तो वहीं प्रदेश में जब जब बसपा सरकार आई तो पूर्व मुख्यमंत्री ने सिर्फ व्यक्तिगत स्वार्थो की प्रतिपूर्ति की।

जबकि आज योगी जी की सरकार हर वर्ग का समानता से ध्यान रख रही है और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग को पूर्ण रूप से मिले इसको भी सुनिश्चित कर रही है। विशिष्ट अतिथि सलिल कान्त ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लगातार दो बार जनादेश भाजपा को दिया है इससे विरोधियों की नींद उड़ गई है। आमजन अब जातीय बैर से ऊपर उठ विकास कार्यों के लिए मतदान कर रहा है।

UP News 2022: संगठन के शिखर तक जाएगा

भाजपा में न तो जातिवाद के लिए जगह है और न ही वंशवाद के लिए, यहां जो समर्पित कार्यकर्ता होगा वो संगठन के शिखर तक जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महिलाओं को साड़ी वितरण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रजक करमरा ने कहा कि जनपद में सबसे बड़ी आबादी अनुसूचित वर्ग की है और दोनों विधानसभा सीटें भाजपा को रिकार्ड मतों से जिताने में अनुसूचित वर्ग का बहुत बड़ा योगदान रहा है पर भ्रष्टाचार की मानसिकता वाले अधिकारी कार्यकर्ताओं का शोषण कर रहे है उन्हें योजनाओं का लाभ नही दिया जा रहा है यहां तक कि फर्जी मुकदमों में फंसाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जो कि बर्दाश्त नही किया जाएगा और ऐसे अधिकारियों की शिकायत प्रदेश स्तर पर की जाएगी।

UP News 2022: यह भाजपाई रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश रजक ने किया। इस दौरान भाजपा महामंत्री बंशीधर श्रीवास, मोर्चा जिला महामंत्री ब्रजेंद्र बाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य जखौरा सुरेंद्र रजक एड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री प्रभु गंधर्व, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप खटीक, पूर्व पार्षद अशोक पंथ, पृथ्वी वाल्मीकि, नितिन पंथ, राजकबीर अहिरवार, जितेंद्र सिमरधा, नितिन वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष बार सुरेंद्र दिवाकर जितेंद्र बाल्मीकि

उदित राम अहिरवार लक्ष्मण अहिरवार विशाल गंधर्व रामकुमार बंशकार जिला उपाध्यक्ष रामू खटीक, ओम प्रकाश अहिरवार, जिलामंत्री रूपेश, अजय अहिरवार बख्तर, पार्वती खटीक, छोटे लाल रजक, भैयालाल पुलैया, कृपाराम रजक सहित पदाधिकारी एवं समस्त मंडल अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण लिंक-

????✅ सरकारी योजनाओं के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े हैं Click Here
???? ✅ Facebook Click Here
???? ✅Twitter Click Here
???? ✅Website  Click Here

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a Comment