Muni Shri Sudhasagar Lalitpur: मुनि श्री सुधासागर ने धर्म मार्ग पर चलने की दी श्रावकों को नसीहत

Muni Shri Sudhasagar Lalitpur: Muni Shri Sudhasagar Latest News Lalitpur| Muni Shri Sudhasagar News| Up News Update| श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा धर्म मार्ग ही श्रेयस्कर है धर्म पर यदि संशय किया तो महान अहितकारी बताते हुए कहा धर्म ही ही एक मात्र सहारा है जो पतित को पावन वनने का मार्ग बताता है। श्रावक जीवन में पापों से नहीं बच पाता वह गलती करता है और पाप में घिर जाता है। मुनि श्री ने कहा धर्म ही एक ऐसा सहारा है जहां व्यक्ति को अच्छे बुरे का ज्ञान रहता है और पापों से बचकर अपना कल्याण कर लेता है।

 

Muni Shri Sudhasagar Lalitpur

मुनि श्री ने धर्म के मार्ग को श्रेयस्कर और कल्याणकारी मार्ग बताया। उन्होने कहा कोई भी वस्तु अच्छी नहीं और कोई भी बस्तु बुरी नहीं। सबसे ज्यादा पवित्र शक्तिमान है दीनानाथ है इतनी बुरी हो सकती है उसको दुश्मन से भी ज्यादा घृणा कर सकता है। जिसके दर्शन करने के लिए दुनिया तरस रही है एक जीव उनसे घृणा कर रहा है यह उसके नजरिया का अंतर रहता है।

Muni Shri Sudhasagar Lalitpur: धर्म पर संशय करना अहितकारी – मुनि सुधासागर

प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया इसके उपरान्त मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द शान्तिधारा पुर्ण्याजक परिवार द्वारा हुई तदुपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया तथा महिला मण्डल ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट का पुर्ण्याजन किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा0 अक्षय टडैया ने किया।

आज निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज को पडगाहन का पुर्ण्याजन सौरभ जैन एलआईसी पठा वाले परिवार एवं मुनि पूज्य सागर महाराज को पडगाहन सनत जैन खजुरिया परिवार एलक धैर्यसागर महाराज को पडगाहन सिंघईअजित जैन गदयाना परिवार क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन सिंघई अंकित जैन जाखलौन परिवार को मिला। सायंकाल जिज्ञासा समाधान के लिए श्रावक मुनि श्री सुधासागर महाराज के सम्मुख अपनी जिज्ञासाए की। इसके उपरान्त गुरू भक्ति एवं संगीतमय आरती पुर्ण्याजक परिवार के साथ श्रद्धालु कर लाभान्वित हो रहे हैं।

Muni Shri Sudhasagar Lalitpur: अतिशय तीर्थ सतोदय सेरोन के सतीश अध्यक्ष मनोज महामंत्री निर्वाचित

अभिनंदनोदय तीर्थ स्थित तलैया पाण्डाल में मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में अतिशय तीर्थ सतोदय सेरोन की सम्पन्न साधारण सभा की बेैठक में सर्वसम्मति से सतीश जैन बजाज को अध्यक्ष मनोज जैन बबीना को महामंत्री एवं विजय जेैन लागौन को कोषाध्यक्ष चुना गया। स्मरण रहे सतोदय तीर्थ के महामहिम संरक्षक आनंद जैन बबीना पूर्व में ही मनोनीत हुए।

इसके पूर्व सेरोन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी अरविन्द जैन बरोदा,आलोक जैन खजुरिया, देवेन्द्र जैन, मनोज जैन मुकेश जेन आनंद जैन आदि ने मुनि श्री के सम्मुख अपने त्यागपत्र सौपते हुए क्षेत्र के विकास में अपनी आस्था व्यक्त की। इस मौके प्रमुख रूप से जैन पंचायत ललितपुर के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा0 अक्षय टडैया, शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, कोमल चंद जैन, अशोक जैन दैलवारा, सिद्धेश्वर जमौरया, आदि मौजूद रहे।  

 

????✅ सरकारी योजनाओं के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े हैं Click Here
???? ✅ Facebook Click Here
???? ✅Twitter Click Here
???? ✅Website  Click Here

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a Comment