UP News 2022: गुरू की डांट बनती श्रावक के कल्याण का मार्ग – मुनि सुधासागर

UP News 2022: UP Latest News| UP News Update| Lalitpur Latest News| Lalitpur News Update| Bundelkhan News| श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा श्रावक जव गलती करता है और गुरू को पता पड जाए और उसके लिए जव गुरू को जव की डांट लगती है तो वही डाट कल्याण का मार्ग बन जाती है। सच्चा श्रावक तो वही है जो मानता है कि कहीं से गुरू को मेरी गलती पता चल जाए। मुनि श्री ने जीवन सुधारने के लिए श्रावक को सीख देते हुए कहा गुरू से गलती हो जाए तो छिपाना नहीं, क्योकि गुरू द्वारा ही सत्य मार्ग और जीवन का कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता है।

प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया इसके उपरान्त मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द शान्तिधारा पुर्ण्याजक परिवार द्वारा हुई तदुपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया तथा महिला मण्डल ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट का पुर्ण्याजन किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा0 अक्षय टडैया ने किया।

UP News 2022: मुनि श्री ने कहा दी श्रावकों को दी जीवन सुधारने की सीख

इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल,मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, शीलचंद अनौरा,अजित जैन गदयाना, मनोज जैन बबीना, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, सतीश नजा,अरविन्द्र जैन आप्टीशियन,मीना इमलया, अनीता मोदी,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आज निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज को पडगाहन का पुर्ण्याजन चन्द्र कुमार जैन लोहिया गांधीनगर परिवार एवं मुनि पूज्य सागर महाराज को पडगाहन

श्रीमती सुधा जैन स्वीटी जैन धौर्रा परिवार एलक धैर्यसागर महाराज को पडगाहन मक्खन सिंघई पीयूष सिंघई परिवार क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन अजितेन्द्र जैन मीना जैन धनगौल परिवार को मिला। सायंकाल जिज्ञासा समाधान के लिए श्रावक मुनि श्री सुधासागर महाराज के सम्मुख अपनी जिज्ञासाए की। इसके उपरान्त गुरू भक्ति एवं संगीतमय आरती पुर्ण्याजक परिवार के साथ श्रद्धालु कर लाभान्वित हो रहे हैं।

UP News 2022: मुनि सुधासागर ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन 27 नबम्बर को

निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज का वहुप्रतीक्षित पिच्छिका परिवर्तन 27 नबम्बर को अपरान्ह 1 बजे श्री दि0 जैन अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए दिगम्बर जैन पंचायत के मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने देते हुए बताया कि मुनि श्री के चतुर्मास के उपरान्त पीच्छिका परिवर्तन यह महत्वपूर्ण आयोजन है जिसमें श्रावक संयम वृत के साथ मुनि श्री को पिच्छिका प्रदान करेंगे और पुरानी पिच्छिका ग्रहण करेंगे। इस हेतु श्रावक चातुर्मास के दौरान मुनि श्री से संयम व्रत के साथ निरंतर याचना करते है कि यह सौभाग्य प्राप्त हो जाए। जैन पंचायत के महामंत्री डा0 अक्षय टडैया के अनुसार पिच्छिका परिवर्तन के लिए नगर की स्वयंसेवी संस्थाए आयोजन को अतिभव्य वनाने के लिए तैयारियां कर रही है।

 

????✅ सरकारी योजनाओं के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े हैं Click Here
???? ✅ Facebook Click Here
???? ✅Twitter Click Here
???? ✅Website  Click Here

इन्हें भी पढ़ें-

 

Leave a Comment