Muni Shri Suprabhasagar News: संसार का यह रूप, सम्पदा क्षणिक है – मुनि श्री सुप्रभसागर

Muni Shri Suprabhasagar News: Lalitpur Latest News| Jhansi Latest News| Bundelkhand Latest News| UP News 2022| कस्बा बानपुर में बस स्टैंण्ड स्थित महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट ग्राउंड बानपुर में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री सुप्रभसागर जी महाराज, मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज, श्री प्रणत सागर, मुनि श्री सौम्यसागर, मुनि श्री साक्ष्य सागर, मुनि श्री निवृत्तसागर के मंगल सान्निध्य में चल रहे श्री मज्जिनेन्द्र शांतिनाथ चौबीसी तथा मानस्तम्भ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा, विश्वशांति महायज्ञ एवं गजरथ महोत्सव में शुक्रवार को तपकल्याणक को आस्था श्रद्धा के साथ मनाया गया।

 

Muni Shri Suprabhasagar News

महोत्सव के प्रचारमंत्री डॉ सुनील संचय ने बताया कि शुक्रवार को तप कल्याणक विधि विधान के साथ आयोजित हुआ। जिसमें सर्वप्रथम प्रातः 6.30 बजे से अभिषेक, शांतिधारा,जन्मकल्याणक पूजन, स्वप्न, अन्न प्रासन विधि की गई। 9 बजे से राजदरबार, राज्याभिषेक, राजतिलक और चक्ररत्न की उत्पत्ति की विधि की गई। दोपहर में महाराजा विश्वसेन का दरबार,राज्याभिषेक, मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण की क्रियाओं को किया गया। 3 बजे से परिनिष्क्रमण कल्याणक विधि, दीक्षा संस्कार, वैराग्य, लोकांतिक देवों का आगमन दर्शाया गया।

Muni Shri Suprabhasagar News: युवराज शांतिनाथ को हुआ संसार से वैराग्य

तपकल्याणक को नाट्यरूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें राज्याभिषेक के बाद युवराज शांतिनाथ को वैराग्य आ जाता है। संसार की क्षणभंगुरता के बोध से युवराज को संसार से वैराग्य हो गया और उनके जैनेश्वरी दीक्षा की प्रक्रिया मंचित की गई। इसके बाद दीक्षा विधि हुई। इस मौके पर मुनि श्री सुप्रभसागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि जब वैराग्य आता है तो संसार के सारे सुख नश्वर होते हैं। जैसे आज आपने देखा युवराज को कैसे संसार से वैराग्य हो गया। उनके पास संसार के सारे वैभव हैं लेकिन जब उन्हें वैराग्य आया तो सारे वैभव को त्याग कर दिगंबरत्व को धारण करते हैं। संसार का यह रूप, सम्पदा क्षणिक है, अस्थिर है, किन्तु आत्मा का रूप आलौकिक है, आत्मा की संपदा अनंत अक्षय है।

महोत्सव में शांतिधारा का सौभाग्य पवन सिंघई एवं नीरज सिंघई परिवार को प्राप्त हुआ। महाआरती का सौभाग्य हरिवंश सिंघई परिवार बानपुर को प्राप्त हुआ। मंगलाचरण विशाश्री महिला मण्डल बानपुर ने किया। मुनिश्री का पाद प्रशालन मड़वैया परिवार एवं शास्त्र भेंट एवं महाआरती का सौभाग्य हरिवंश सिंघई परिवार बानपुर को मिला। रात्रि में आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच कलाकार राजेन्द्र उमरगा महाराष्ट्र एवं संगीतकार अंकित एण्ड पार्टी गुना के निर्देशन में किया गया।

 

????✅ सरकारी योजनाओं के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े हैं Click Here
???? ✅ Facebook Click Here
???? ✅Twitter Click Here
???? ✅Website  Click Here

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a Comment