Giloy side effects: खाने से पहले जान लें गिलोय के बारे में, अन्यथा मुशीबत का पहाड़ न हो जाये खड़ा, पढ़ ले नुकसान फायदे

Giloy side effects: हर व्यक्ति अपनी इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए हर रोज गिलोय का सेवन करता है। लेकिन इस खबर में यह भी बता रहे हैं कि किन लोगों के लिए गिलोय का सेवन करना चाहिये और किन लोगों को नहीं करना चाहिये। गिलोय का सेवन करने से पहले उसके बारे में पहले पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिये। तभी जाकर व्यक्ति को गिलोय का सेवन करना चाहिये। क्योंकि ज्यादा गिलोय लेने से उसके कई नुकसान भी होते हैं।

यह भी बता दें कि लोगों ने कोरोनाकाल में खूब गिलोय का सेवन किया है। उसके बाद से ही अनेक लोगों ने अपनी इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने के चक्कर में गिलोय को हर रोज खाना शुरू कर दिया। कई लोग तो गिलोय का काढ़े के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लोग गिलोय का पाउडर तो कुछ लोग गिलोय के टैबलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा गिलोय डेंगू के लक्षणों को भी नियंत्रिण करने में सहायक है। इसके अनेक फायदे भी हैं। जिन लोगों को ब्लड शुगर की बीमारी रहती है, उन्हें गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिये। क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो जाता है।

Giloy side effects: गर्भवती महिलाएं न करें गिलोय का सेवन

जानकारी के मुताबिक बता दें कि गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिये। क्योंकि गर्भावस्था में गिलोय सुरक्षित है या नहीं इसके बारे में सबूत नहीं हैं। यह भी बता दें कि जिन लोगों को पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें डाक्टर से बिना पूंछे गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिये। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा कम हो जाता है और परेशानियां बढ़ भी जाती हैं।

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a Comment