Muni Sudhasagar Program Lalitpur: सगे से भी अधिक प्रभु से प्रीति बनाने पर जीवन बनेगा पवित्र – मुनि सुधासागर

Muni Sudhasagar Program Lalitpur: Muni Sudhasagar Latest News| Lalitpur Latest News| UP News 2022| Bundelkhand News Update| श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर ललितपुर में मुनि सुधासागर महाराज ने धर्म सभा को सम्बोधित कर कहा संसारी अपने सगे से प्रीति बनाने में लगा रहता है जवकि वह प्रभु से प्रीति बढाएगा उसका जीवन तो सुधरेगा ही साथ ही विचारों में पवित्रता आएगी। जिनमंदिर में प्रभु की के दर्शन से जहां आत्मा पवित्र होती है वहीं ऐसी भावना करते हैं कि जीवन का एक एक क्षण भगवान के नाम हो और परिणाम निर्मल रहें।

मुनि श्री ने कहा अपने पैतृक निवास को अच्छा से अच्छा बनाने का जहां प्रयास करते हैं वहीं विचार किया कि जहां हमारे आराध्य रहते हैं उनके मंदिर कैसी दशा में है। उन्होने कहा हमें अपने घरों से अच्छा अपने देवालयों को रखना चाहिए जिससे जहां हमारे प्रभु विराजें वहां बार- बार जाने का मन हो और प्रभु से भावनात्मक लगाव दिनो दिन वढता रहे। उन्होने कहा जिन मंदिर पतित से पावन बनने का केन्द्र है। मुनि श्री ने प्रभु की भक्ति को अपनाने की सीख दी और कहा प्रभु के चरणों में ही कल्याण है।

Muni Sudhasagar Program Lalitpur: मुनि श्री ने दी मंदिर में प्रभु भक्ति को अपानाने की सीख

प्रातःकाल मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया इसके उपरान्त मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द शान्तिधारा श्रीमती शान्तिवाई मातेश्वरी अनिल कुमार अक्षय कुमार अजय अलया परिवार अंकित कुमार राखी रोहित मेडीकल परिवार, सुरेन्द्र कुमार मयंक चूडी पुर्ण्याजक परिवार द्वारा हुई तदुपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया तथा पादप्रक्षालन के उपरान्त मुनि श्री को शास्त्र भेंट का पुर्ण्याजन किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा0 अक्षय टडैया एवं व्रहमचारी मनोज भैया द्वारा किया।

मुनि सुधासागर महाराज ससंघ का आज नगर के मउठाना स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर में प्रवचन के उपरान्त मुनि संघ की आहारचर्या के लिए मंदिर के निर्माणाधीन परिसर में पडगाहन का अपूर्व नजारा रहा लोगों ने नवदा भक्ति पूर्वक मुनि श्री का पडगाहन किया। आज निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज को पडगाहन का पुर्ण्याजन वीर व्यायामशाला संरक्षक नरेन्द्र जैन कडंकी परिवार एवं मुनि पूज्य सागर महाराज को पडगाहन अखिलेश जैन नीतेश जैन गदयाना परिवार एलक धैर्यसागर महाराज को पडगाहन जितेन्द्रजैन पारसनाथ रेजीडेंसी परिवार क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन सुरेन्द्र जैन मनोज जैन चूढी परिवार को मिला।

Muni Sudhasagar Program Lalitpur: यह रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, धार्मिक संयोजक मनोज जैन बबीना मीडिया प्रभारी अक्षय अलया,मंदिर प्रबंधक जिनेन्द्र जैन रजपुरा, महेन्द्र चौधरी शीलचंद अनौरा, डा0 अशाक जैन भावनगर, मुन्नालाल भानगढ, रज्जन सराफ,मनोज जैन जडीवूटी, विमल डुगरसा, विजय जैन काफी, धन्यकुमार जैन एड, अमित प्रिय जैन, सतीश जैन बंटी, अजय जैन साइकिल, उदय सराफ, छोटे पहलवान,संजीवसिंघई, मनोज चूढी, संतोष जैन डोंगरा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सायंकाल जिज्ञासा समाधान के लिए श्रावक मुनि श्री सुधासागर महाराज के सम्मुख अपनी जिज्ञासाए की। इसके उपरान्त पुर्ण्याजक परिवार द्वारा गुरू भक्ति एवं संगीतमय आरती की गई।

 

????✅ सरकारी योजनाओं के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े हैं Click Here
???? ✅ Facebook Click Here
???? ✅Twitter Click Here
???? ✅Website  Click Here

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a Comment